Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ईद की रौनक, अलग-अलग मस्जिदों में अदा की गई नमाज, देश मेें अमन-शांति और भाईचारे के लिए की दुआ

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पूरे देश में आज ईद-उल-फितर धूम-धाम से मनाई जा रही है। एक महीना रोजा रखने के बाद सोमवार शाम को लोगों को शव्वाल का चांद दिखाई दिया था, जिसके बाद ईद मनाई जा रही है। अलग-अलग मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर रहे हैं, साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। अब लोग सेवइयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं। कालू रोड की बड़ी ईदगाह में सुबह 7.30 बजे जामा मस्जिद के इमाम फजले हक ने नमाज अदा करवाई। नेशनल हाइवे स्थित मरकज मदीना मस्जिद में मौलाना तोफिक ने बड़ी संख्या में नागरिकों को ईद की नमाज अदा करवाई। घरों में सेवईयां व मिठाईयां बनाई गई है व एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने की रस्म अदायगी घर घर निभाई जा रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इमरान राईन ने सभी समाज बंधुओं को ईद-उल-फितर बधाई दी। कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा व विमल भाटी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के नागरिकों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद-उल-फितर के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ थाना, सेरूणा थाना, कालू थाना के जवानों सहित 15 आरएसी जवान, 10 होमगार्ड जवान क्षेत्र में तैनात किए गए है। उपखण्ड प्रशासन ने मुस्लिम समाज को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी है।

लोगों ने सुबह-सुबह मिलकर एकसाथ नमाज पढ़ी और अल्लाह की इबादत की
  • Related Posts

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। इस्लामाबाद। दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बलूचिस्तान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बलूच नेता मीर यार ने BRICS के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights