Nature Nature

XEN पद पर पदोन्नत हुए हरीराम सिद्ध बाना का भावुक विदाई समारोह, साथियों ने दीं शुभकामनाएं

Nature

समाचार गढ़ 5 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के श्रीडूंगरगढ़ स्थित 132 केवी जीएसएस कार्यालय परिसर में सोमवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सहायक अभियंता (AEN) श्री हरीराम सिद्ध बाना को अधिशासी अभियंता (XEN) पद पर पदोन्नति होने पर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में 220 केवी जीएसएस के XEN अतुल गौड़, AEN रविंद्र सिंह राठौड़, AEN डिस्कॉम चंद्रेश यादव, कनिष्ठ अभियंता बृजमोहन सैनी, JEN दिवाकर मिश्रा, एवं ARO ओमनाथ सिद्ध सहित कई अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। सभी ने बाना का फूलमाला, साफा एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

सभी साथियों ने एक स्वर में कहा, “हमें गर्व है कि हमने आपके साथ कार्य किया। हमें विश्वास है कि आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हमेशा हमें याद रखेंगे।”

विदाई के भावुक पलों में XEN हरीराम सिद्ध बाना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत भावुक क्षण है। मैं उन सभी साथियों का दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाया। आप सभी को भविष्य के लिए मेरी ढेरों शुभकामनाएं।”

इस अवसर पर विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें क्यामुद्दीन, मुकेश बाना, करणी सिंह, दुष्यंत सिंह, शिवरतन प्रजापत, प्रमोद, सतपाल, देवेंद्र, सुरेश बिश्नोई आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन JEN बृजमोहन सैनी ने किया और अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights