Nature Nature

रेलवे स्टेशन पर पुरानी पेंशन योजना को लेकर कर्मचारियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

Nature

समाचार गढ़, 12 सितम्बर। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (Uprms) की रतनगढ़ शाखा द्वारा आज पुरानी पेंशन योजना की सभी सुविधाओं को UPS पेंशन योजना में शामिल करने की मांग को लेकर रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी संख्या 22472 को निशाना बनाकर अपनी मांगों के लिए जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और अपने हक व अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद की। संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और UPS पेंशन योजना की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की रतनगढ़ शाखा के सचिव सीताराम गोदारा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई में सभी ने एकजुटता दिखाई है, जो इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करती है। कार्यक्रम के अंत में संघ के पदाधिकारियों ने सभी प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया और अपने हक के लिए इसी तरह संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 फरवरी 2026। बजट प्रतिक्रियाराजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार को समर्पित दूरदर्शी बजट है।राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी…

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 11 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज दलहन व तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

    गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights