Nature Nature

रोजगार सहायता शिविर आयोजित, पंद्रह सौ युवाओं ने लिया भाग

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 24 दिसंबर। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार सहायता शिविर का आयोजित किया गया। इसमें लगभग 1500 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया। इसके लिए 930 प्रार्थियों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाया।
शिविर में निजी क्षेत्र के 26 नियोजकों, सरकारी विभागों व प्रशिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। निजी क्षेत्र के 18 नियोजकों द्वारा कुल 372 बेरोजगारों का रोजगार के लिए प्रारम्भिक चयन किया गया। इनमें जॉब जंक्शन द्वारा 10, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा 7, एन.आई.आई.टी लिमिटेड द्वारा 15, एस.बी.आई. लाईफ इंश्योरेन्स द्वारा 8, बीकानेर मोटर्स द्वारा 13, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 65, ऑरिक मोटर्स प्रा. लिमिटेड द्वारा 12, स्वतन्त्र माईक्रोफिन द्वारा 36, जनरल एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम प्रा. लिमिटेड द्वारा 31, बुल पावर एनर्जी द्वारा 11, एल्क्योर पेस्ट सेल्यूसन्स द्वारा 6, मिडलेंड माईक्रोफिन द्वारा 17, एस.आई.एस. सिक्योरिटी द्वारा 64, देसाई ब्रदर्स लिमिटेड द्वारा 62, सिगमा इलेक्ट्रिक द्वारा 15 आशार्थियों का रोजगार के लिए प्रारम्भिक चयन किया गया।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम आदि संस्थानों द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु 259 बेरोजगारों का पंजीयन किया गया। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेन्स, अनुजा निगम, जिला उद्योग केन्द्र, बालाजी डिजिटल सर्विस द्वारा 146 बेरोजगार प्रार्थियों को स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई।
सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, जिला अल्पसंख्यक कार्यालय आदि विभागों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार ने शिविर में लगे स्टाल्स का अवलोकन किया। रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने शिविर के उद्धेश्यों की जानकारी दी। कनिष्ठ रोजगार अधिकारी एवं शिविर प्रभारी चौधरी दिनेश कुमार ने बताया कि शिविर में नियोजन, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार हेतु कुल 777 प्रार्थी लाभान्वित हुए। शिविर में विजय व्यास, महेश पुरोहित, राजेश पारीक, रितेश आचार्य, गौरव सोनी, नीरज नागपाल और आरसेटी के कपिल पुरोहित का सराहनीय सहयोग रहा। मंच संचालन हसन खान ने किया।

Related Posts

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी…

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में नागरकोइल के पास एक यूट्यूबर कपल के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोर घर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

कुमार विश्वास के BJP में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा के लिए भाजपा पैनल में नाम

कुमार विश्वास के BJP में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा के लिए भाजपा पैनल में नाम

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights