Nature Nature

ऊर्जा मंत्री ने बीकानेर में ली अभियंताओं की बैठक, जनप्रतिनिधियों के फीडबैक के आधार पर गंभीरतापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

Nature


गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प- नागर
समाचार गढ़, 20 जून, बीकानेर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त बिजली उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। इसे ध्यान रखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों और आमजन के फीडबैक पर सभी अधिकारी गंभीरता से काम करें।
ऊर्जा मंत्री नागर ने गुरुवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता कार्यालय सभागार में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत सप्लाई से जुड़ी समस्या का पता चलता ही उसके समाधान के प्रयास हों। जनप्रतिनिधियों द्वारा आमजन के हित में जो भी प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे, उनको स्वीकृत करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। श्री नागर ने कहा कि अधिकारियों द्वारा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए यह प्रयास किया जाए कि‌ आमजन को अधिकतम राहत मिले।
संभाग में विभिन्न फर्मों द्वारा किए जा रहे जीएसएस कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी फर्म तय समय-सीमा में काम पूरे करवाएं। निर्धारित समय अवधि में काम पूरा नहीं होता है तो फर्म के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाए।
ऊर्जा मंत्री ने पीएम कुसुम कॉम्पोनेंट्स सी के तहत किसानों को सौर ऊर्जा प्लांट का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों को प्रेरित करने के साथ बैंकिंग, सब्सिडी आदि की जानकारी दें। इसके लिए शिविर लगाएं और आमजन को इस योजना का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
वोल्टेज ट्रिपिंग तथा जले हुए ट्रांसफार्मर समयबद्ध रूप से नहीं बदले जाने की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने बैठक में ही चीफ इंजीनियर को फोन कर ट्रांसफार्मर की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
नागर ने कहा कि ओवरलोड वाले स्थानों पर नए जीएसएस अथवा क्षमतावर्धन कार्य के प्रस्ताव भिजवाए जाएं। स्वीकृत जीएसएस के कार्य जल्दी से जल्दी पूर्ण हों, जिससे आमजन को राहत मिल सके। किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट से प्राप्त हो रही बिजली में वोल्टेज कम ना हो, इसके लिए आवश्यक उपकरण लगवाए जाएं।
संभाग में 132 केवी जीएसएस की प्रगति की जानकारी लेते हुए नागर ने कहा कि यदि फर्म समय पर काम पूरा नहीं करती है तो विभाग स्वयं जीएसएस के कार्य पूर्ण करवाए और संबंधित ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाए। इन निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।
बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू करवाने के साथ शहर के मुख्य मार्गो में अंडरग्राउंड केबल बिछाने, ढीले तारों को ठीक करवाने, ट्रांसफार्मर की लोड क्षमता बढ़ाने, विजिलेंस टीम में महिला सदस्य नियुक्त करने व शिकायत के त्वरित निस्तारण हेतु रिड्रेसल सिस्टम बनाने की मांग रखी। इस पर ऊर्जा मंत्री ने बीकेईएसएल को आगामी सप्ताह में हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस हेल्पडेस्क के माध्यम से जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों को प्राथमिकता से हल किया जाए।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में 5 जीएसएस के कार्य काफी समय से लंबित हैं, इन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाए। कोलायत विधानसभा विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने फीडर सेग्रीगेशन कार्य पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मांग बढ़ने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में काम करना होगा। इस दौरान सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, सरदारशहर विधायक मनोज कुमार मेघवाल, सुजानगढ़ विधायक अनिल कुमार शर्मा और रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने भी सुझाव दिए। पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने जीएसएस कार्यों में प्रगति बढ़ाने, आरडीएसएस में आवश्यकतानुसार नये प्रावधान जोड़ने की बात कही।
संभागीय मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार जोशी ने संभाग में विद्युत की मांग, खपत, उपलब्धता, रिक्त पदों की संख्या, स्वीकृत प्रस्तावित तथा प्रगतिरत जीएसएस आदि की जानकारी दी। बैठक में संभाग के सभी जिलों के अधीक्षण अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights