Nature Nature

ऊर्जा मंत्री ने आमजन से की मुलाकात, सुनी समस्याएं, फ्लेगशिप योजनाओं की दी जानकारी

Nature

ऊर्जा मंत्री ने आमजन से की मुलाकात, सुनी समस्याएं
फ्लेगशिप योजनाओं की दी जानकारी
समाचार-गढ़, बीकानेर, 7 फरवरी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को अपने आवास पर आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।
इस दौरान उन्होंने सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में जनप्रतिनिधि सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछड़े वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा और इंदिरा रसोई जैसी योजनाएं, पूरे देश के लिए नजीर हैं। उन्होंने कहा कि इनका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमारा सामूहिक दायित्व है।
इस दौरान गड़ियाला का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा मंत्री से मिला। यहां के ग्रामीणों ने गांव की क्षतिग्रस्त सड़क के पुनः निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि पानी जमा रहने से यह सड़क बार-बार टूट जाती है। इसके मद्देनजर उन्होंने पानी भराव की समस्या से निजात दिलाने और इस रोड को रोड को सीसी रोड बनाने की बात कही। ऊर्जा मंत्री ने इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
ग्रामीणों ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में पानी-बिजली, सड़क, चिकित्सा विभाग से संबंधित आवश्यकताएं रखी।
इस दौरान जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह मीणा, अधिशासी अभियंता बीआरके रंजन सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। India Israel Defence Deal: भारतीय वायुसेना की हवाई ताकत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा रक्षा सौदा आगे बढ़ रहा है। इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI)…

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। Pakistan Afghanistan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान सरकार को चेतावनी दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights