Nature Nature

मिशन मोड पर हो डिवाइडरों की मरम्मत, रंग रोगन व सौंदर्यीकरण का काम- जिला कलक्टर

Nature

मिशन मोड पर हो डिवाइडरों की मरम्मत, रंग रोगन व सौंदर्यीकरण का काम- जिला कलक्टर
न्यास और निगम को समन्वय कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के लिए डॉ करणी सिंह स्टेडियम में तैयारियां जारी
समाचार-गढ़, बीकानेर , 7 फरवरी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शहर के मुख्य मार्गों के समस्त डिवाइडरों की मरम्मत, रंग रोगन व सौंदर्यीकरण का काम मिशन मोड पर करने के निर्देश दिए हैं । जिला कलक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम और नगर विकास न्यास अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर से गुजरने वाले सभी मुख्य मार्गों पर बने डिवाइडरों की मरम्मत, रंग- रोगन के काम में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिक नियोजित करते हुए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करवाया जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि इस कार्य के लिए नगर निगम और नगर विकास न्यास समन्वय करते हुए कार्य करें। शहर के किसी भी डिवाइडर पर झाड़ झंकाड, टूट-फूट ना मिले । न्यास और निगम के वरिष्ठ अधिकारी कार्य की स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि डिवाइडर के आस पास व मार्जिन क्षेत्र में एकत्र मिट्टी इत्यादि को भी हटवाया जाए और साफ – सफाई पर भी विशेष ध्यान दें।
डॉ करणी सिंह स्टेडियम में रंग रोगन का काम जारी
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के आयोजन के मद्देनजर डॉ करणी सिंह स्टेडियम में मरम्मत और रंग रोगन का कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के सौंदर्यकरण के साथ-साथ साफ़ सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य समस्त व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।जिला कलक्टर ने बताया कि 25 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के तहत देशभर के करीब एक हजार लोक कलाकार बीकानेर आएंगे, इसके मद्देनजर विशेष तैयारियां करवाई जा रही है।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights