Nature Nature

ढाणी में घुसकर पुत्रवधू से की छेड़छाड़, बड़े भाई ने छोटे भाई पर लगाए गंभीर आरोप

Nature

समाचार गढ़, 12 जून 2025। लालासर गांव में आपसी पारिवारिक विवाद एक बार फिर पुलिस थाने तक पहुंच गया है। बड़े भाई ने छोटे भाई पर उसकी ढाणी में घुसकर पुत्रवधू से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाने में दी शिकायत में छैलूराम पुत्र सुरजभान यादव निवासी लालासर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ढाणी में रहता है, और पास ही में उसके छोटे भाई प्रवीण की भी ढाणी है। छैलूराम के अनुसार, 9 जून की रात वह किसी जरूरी काम से बाहर गया हुआ था और उसकी पत्नी भी दूध देने बाहर गई थी। इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे प्रवीण उसकी ढाणी में घुसा और उसकी पुत्रवधू के साथ अशोभनीय हरकतें कीं। बहू के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।

अगले दिन जब छैलूराम ने प्रवीण को ओलमा दिया तो वह उल्टा मारपीट पर उतारू हो गया और धमकियां भी दीं। पुलिस ने इस मामले में IPC की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंपी है।

गौरतलब है कि इस मामले के जवाब में प्रवीण ने भी अपने बड़े भाई छैलूराम के खिलाफ भूमि विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दोनों भाइयों के बीच यह परस्पर दर्ज हुआ दूसरा मामला है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।

Related Posts

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights