Nature Nature

दवा लेने निकली महिला ट्रेन से टकराई, बीकानेर ले जाते वक्त तोड़ा दम — एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत

Nature

समाचार गढ़, 12 जून 2025।राजलदेसर कस्बे की एक दर्दनाक घटना में दवा लेने बाजार निकली महिला ट्रेन से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने बीकानेर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी ने उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में पहुंचे शव की सूचना पर जानकारी दी कि मृतका की पहचान राजलदेसर वार्ड 21 निवासी 42 वर्षीय गोगादेवी पत्नी श्यामलाल लूहार के रूप में हुई है। गोगादेवी गुरुवार सुबह दवा लेने बाजार गई थी, तभी रास्ते में वह ट्रेन से टकरा गई। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे तत्काल राजलदेसर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

गंभीर हालत को देखते हुए महिला को बीकानेर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में बिग्गाबास रामसरा के पास उसकी हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसे लेकर उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। मृतका के बेटे करण ने बताया कि उसकी मां के साथ एक अन्य महिला भी थी, जिसकी ट्रेन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने गोगादेवी का शव मोर्चरी में रखवाया है और राजलदेसर थाना पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Related Posts

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में नशे की तस्करी का एक मामला सामने आया है। दंतौर थाना पुलिस ने एक निजी एंबुलेंस से करीब 31 किलो डोडा पोस्त…

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights