Nature Nature

भक्तों में उत्साह। भादवे के पावन महीने में 4 सितम्बर को लॉन्च होगा ADH Brother का नया भजन, “बाबे रे पैदल चालो”

Nature

समाचार गढ़, 3 सितम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। बाबा के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। चाहे आप बाबा रामदेव के भक्त हों, गोगा जी के, बिग्गा जी के, या किसी अन्य देवता के, ADH Brother द्वारा निर्मित और प्रस्तुत किया गया नया भजन “बाबे रे पैदल चालो” 4 सितम्बर को सुबह 7:15 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस भजन की खबर सुनते ही भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और वे बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे हैं। रणजीत पारीक ने बताया कि भजन का गायन प्रसिद्ध सिंगर दीपक पांडिया ने किया है, जबकि इसकी कंपोजिंग ADH Brother ने की है। इस भजन के म्यूजिक प्रोडक्शन का जिम्मा BSM स्टूडियो ने बखूबी निभाया है। वहीं पोस्टर डिज़ाइन भावेश मंगनानी क्रिएशन्स द्वारा किया गया है। भादवे के पवित्र महीने में, जब लगभग सभी देवताओं के जन्मदिन आते हैं, भक्तजन अपने इष्ट देवता की पैदल यात्रा करते हैं। इस दौरान बाबा के चरणों में भी एक हाजरी लगी थी, जिसे “घूमर घालो” भजन के माध्यम से व्यक्त किया गया था, जिसे भक्तों ने खूब स्नेह और प्यार दिया था।

अब, बाबा की कृपा से, कल सुबह 7:15 बजे ADH Brother का नया भजन “बाबे रे पैदल चालो” लॉन्च किया जा रहा है। भजन के लॉन्च से पहले ही भक्तजन इसकी सफलता की कामना कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि यह भजन भी पिछले भजनों की तरह ही भक्तों के दिलों में खास जगह बनाएगा।

Youtube चैनल (ADH Brothers) पर इस भजन का प्रीमियर होगा, जहां आप इसे सुन सकते हैं। सभी भक्तों से अपील की गई है कि वे इस भजन को सुने और अपने सहयोग से इसे और भी लोकप्रिय बनाएं। यूट्यूब चैनल का लिंक

https://youtube.com/@adhbrothers?si=3umcCkmF3rPyPQ3C

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights