Nature Nature

स्वच्छता की अलख जगाने आडसर बास के स्कूल पहुंचे ईओ और पालिकाध्यक्ष

Nature

समाचार गढ़, 30 सितम्बर। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के ईओ अविनाश शर्मा और पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने सोमवार को आडसर बास स्थित श्रीमती नानूदेवी चांडक सरस्वती आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अविनाश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि यह हमारी आदत का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने की आदत डालने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हर व्यक्ति का स्वच्छता में योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने भी छात्रों को स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “स्वच्छता हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और स्वच्छ वातावरण में ही हमारा भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।” विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का आधार है और एक साफ वातावरण में ही स्वस्थ जीवन संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में हमेशा तत्पर रहें। इस अवसर पर पालिका के कमल चावरियाँ, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का वादा किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights