Nature Nature

कांग्रेस सांसद के घर मिला नोटों का एवरेस्ट, PM ने ली चुटकी

Nature

जयपुर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 10 ठिकानों पर आयकर रेड में अब तक 200 करोड़ रुपए से अधिक का कैश जब्त किया जा चुका है। वहीं, आज भी नोटों की गिनती जा रही है। बताया जा रहा है छापेमारी के नोटों से भरी 30 बड़ी अलमारियां मिली हैं, जिसे गिनने में अभी दो दिन का और वक्त लगने की संभावना है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से कुबेर का खजाना निकलने पर चुटकी ली है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को धीरज साहू पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस पर भी चुटकी ली है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में स्माइली इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

ये है पूरा मामला

झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान आयकर विभाग ने शराब बनाने वाली कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बोलांगीर कार्यालय से करीब 30 किमी दूर सतपुड़ा ऑफिस से 200 करोड़ रुपए कैश बरामद किए है। 500, 200 और 100 रुपए के नोटों की गड्डियां 9 अलमारी में भरे हुए थे।

इसके अलावा अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी के दौरान नोटों से भरी 21 अलमारियां मिली थी। नोटों को गिनने के लिए कई मशीनें मंवाई गई। चौंकाने वाली बात ये है कि नोटों की गिनती करते समय दो मशीन तो खराब तक हो गई। बलदेव साह एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज पश्चिमी ओडिशा में सबसे बड़ी देसी शराब निर्माता और विक्रेता कंपनियों में से एक है। इनकम टैक्स की झारखंड-ओडिशा-बंगाल में अब तक की यह सबसे बड़ी छापेमारी है।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights