Nature Nature

एवरेस्ट विजेता महिला पर्वतारोही सुषमा बिस्सा और परिवार के साथ केदारनाथ में मारपीट, VIP सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी!

Nature

देश की शान, एवरेस्ट फतह करने वाली बीकानेर की बहादुर बेटी सुषमा बिस्सा के साथ केदारनाथ में जो हुआ, वह न सिर्फ निंदनीय है बल्कि सिस्टम की सच्चाई भी उजागर करता है। VIP संस्कृति के खिलाफ आवाज उठाने पर एक महिला पर्वतारोही और उनके परिवार के साथ मारपीट — यह घटना न केवल स्तब्ध करती है, बल्कि कई सवाल भी खड़े करती है।

📌 पूरी खबर:
समाचार गढ़ | 24 मई 2025 | बीकानेर
भारत की जानी-मानी पर्वतारोही और एवरेस्ट विजेता सुषमा बिस्सा के साथ केदारनाथ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। VIP दर्शन के विरोध और लाइन तोड़ने वालों को टोकने पर स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे बिस्सा परिवार गहरे सदमे में है।

बीकानेर से करीब 35 श्रद्धालुओं का दल केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा पर गया था, जिसमें सुषमा बिस्सा और उनका परिवार भी शामिल था। दल के कुछ सदस्यों ने रुपये देकर VIP दर्शन कर लिए लेकिन सुषमा बिस्सा ने ऐसा करने से इनकार किया। वे सुबह 3:30 बजे से लाइन में लगी थीं और करीब 10 घंटे इंतजार करने के बाद जब मंदिर के दर्शन का नंबर आया, तब पट बंद कर दिए गए।

इस दौरान कुछ लोग पैसे देकर अवैध रूप से लाइन तोड़ते हुए अंदर चले गए, जिसका सुषमा बिस्सा ने विरोध किया। यही विरोध उन्हें और उनके परिवार को भारी पड़ गया। भीड़ ने सुषमा बिस्सा के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उनके मुंह पर चोट आई। जब उनके बेटे रोहिताश ने बीच-बचाव किया, तो उनके साथ भी मारपीट हुई और उनकी उंगली पर गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा।

मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने मोबाइल तोड़ डाला। वहीं सुरक्षा बल मौके पर जरूर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर अपना काम कर चुके थे। एक युवक को पकड़कर सुरक्षा कर्मियों को सौंपा गया, लेकिन वह बाद में फरार हो गया।

गौरतलब है कि सुषमा बिस्सा खुद देश की सबसे पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल के साथ एवरेस्ट फतह कर चुकी हैं। उनका बेटा रोहिताश बिस्सा भी राष्ट्रीय स्तर का पर्वतारोही और ट्रेनर है। उनके साथ हुई ये घटना न केवल VIP सिस्टम पर सवाल खड़े करती है, बल्कि तीर्थस्थलों की अव्यवस्था और संवेदनशीलता पर भी प्रकाश डालती है।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights