Nature Nature

रक्त की हर बूंद बनी जीवनदान, स्वतंत्रता दिवस पर 100 लोगों ने किया रक्तदान

Nature

समाचार गढ़ 15 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिक विकास परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 15 अगस्त 2025 को आडसर बास स्थित एनवीपी भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के ब्लड बैंक की टीम डॉ. कुलदीप नेहरा के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ रक्त संग्रहण हेतु पहुंची।

शिविर का शुभारंभ माँ भारती व स्व. मोतीलाल तापड़िया की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार करनाणी थे। कार्यक्रम में रमेश प्रजापत, श्रवण कुमार गुरनानी, गोपाल राठी, तुलसीराम चोरड़िया आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने कहा कि “रक्तदान न केवल जरूरतमंद की जान बचाने में मदद करता है, बल्कि रक्तदाता के अपने स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।” शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने बताया कि कुल 114 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन करवाया, जिनमें से चिकित्सा परीक्षण के बाद 100 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

परिषद के पूर्व अध्यक्ष गोपाल राठी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि उपाध्यक्ष विजयराज सेवग ने बताया कि यह परिषद का 41वां रक्तदान शिविर है और परिषद का मूल मंत्र है— “सेवा के माध्यम से विकास।” परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी ने बताया कि यह तीसरा रक्तदान शिविर स्व. मोतीलाल तापड़िया की पुण्य स्मृति में, लक्ष्मीदेवी मोतीलाल तापड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया गया है।

शिविर में संजय करवा, राधेश्याम तापड़िया, सूर्यप्रकाश तापड़िया, दुर्गाराम गोदारा, रामगोपाल प्रजापत, नंदकिशोर राठी, लक्ष्य प्रजापत, रमाकांत झंवर, विशाल स्वामी और ओमप्रकाश स्वामी ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम का अवलोकन विजयराज सेठिया, नरेन्द्र डागा सहित कई गणमान्यजनों ने किया। संयोजन विजयराज सेवग ने संभाला।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights