Nature Nature

पानी की एक-एक बूंद को मोहताज, सातलेरा गांव में पानी के लिए हाहाकार, दोनों नलकूप दो माह से खराब

Nature

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़, 31 जुलाई 2024 .दो महीनों से सातलेरा गांव के दोनों नलकूप खराब पड़े हैं, जिससे गांव में पानी की किल्लत हो गई है। पानी के टैंकर मंगवाते-मंगवाते ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। बुधवार को सातलेरा के ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे और समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई।

विद्युत निगम के अधिकारियों को परेशानी से अवगत करवाते हुए सातलेरा के ग्रामीण।

एक ओर सरकार आमजन को सुलभ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा करती है, वहीं श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के सातलेरा गांव के ग्रामीण पिछले दो महीनों से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। इस गांव के दोनों नलकूप वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण पिछले दो महीनों से खराब चल रहे हैं, जिससे गांव में पानी की भारी किल्लत हो गई है।

ग्रामीण महंगे दामों में पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कमजोर विद्युत सप्लाई और बार-बार हो रही ट्रिपिंग के कारण नलकूप की मोटर जलने या केबल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों नलकूप की विद्युत सप्लाई और घरों की विद्युत सप्लाई एक ही ट्रांसफार्मर से होने के कारण पूरा वोल्टेज नहीं मिल पाता है, जिससे यह समस्या लगातार बनी हुई है।

सातलेरा के ग्रामीणों ने गांव के दोनो नलकूप को घरेलू विद्युत आपूर्ति से अलग करने की मांग की।

जलदाय विभाग के अधिकारियों ने भी बार-बार मोटर जलने के पीछे पूरा वोल्टेज नहीं मिलने का कारण बताया। आज परेशान ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गिरी और सहीराम भुंवाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से गांव के दोनों नलकूप की विद्युत सप्लाई घरों के ट्रांसफार्मर से अलग कर अलग ट्रांसफार्मर लगाने और ट्रांसफार्मर से गांव के नलकूप तक जर्जर हो चुकी थ्री फेस और सिंगल फेस केबल को हटाकर नई लगाने की मांग की।

जलदाय विभाग के अधिकारी पहुंचे सातलेरा गांव बार बार नलकूप खराब होने के पीछे बताया वोल्टेज की कमी।

विद्युत विभाग के अधिकारी ने नलकूप की विद्युत सप्लाई के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाने और घरेलू विद्युत आपूर्ति को शीघ्र अलग करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गिरी, खुमाराम जाखड़, मांगीलाल जाखड़, खेताराम, गौरी शंकर सारस्वत, सहीराम भुंवाल, बजरंग लाल शर्मा, नंदकिशोर, नंदलाल, रेवंतराम, मांगीलाल, ओमप्रकाश, राजू जाखड़, मनीष तावणीयां, प्रकाश, रामकिशन, कालूराम, कुंभाराम तावणीयां सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights