Nature Nature

जानिए प्रोटीन क्यों है जरुरी शरीर के लिए

Nature

समाचार -गढ़ श्री डूंगरगढ़ 21 अगस्त 2023 मानव शरीर को ठीक से काम करने के लिए प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। ये शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। शरीर का पीएच लेवल बनाए रखने, मूड को ठीक रखने और तनाव कम करने में भी प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन हमारी मांसपेशियों व इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

प्रोटीन शरीर में क्या मदद करता है

प्रोटीन अमीनो एसिड से बना होता है। दरअसल अमीनो एसिड (amino acids) के 20 अलग-अलग प्रकार होते हैं और जिस क्रम में अलग-अलग अमीनो एसिड व्यवस्थित होते हैं, उस विशेष प्रोटीन की भूमिका निर्धारित करने में अमीनो एसिड मदद करता है।

प्रोटीन क्या भूमिका निभाते हैं:

पूरे शरीर में अणुओं का प्रवाह का परिवहन

कोशिकाओं की मरम्मत और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।

शरीर को वायरस (viruses) और बैक्टीरिया (bacteria) से बचाना।

बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं में उचित वृद्धि (growth) और विकास (development) को बढ़ावा देना।

यदि आप उचित मात्रा में प्रोटीन नहीं लेते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है। ऐसा करने से आपकी मांसपेशियों को नुकसान पहुँचता है, शरीर की ग्रोथ ना होना, हृदय और फेफड़ों का कमजोर होना, शरीर में थकान और कमजोरी जैसी समस्या ज्यादा होने लगती है और यहां तक कि जल्दी मृत्यु भी हो सकती है।

शरीर में प्रोटीन के फायदे

1 हड्डियां मजबूत होती है

प्रोटीन आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। केवल कैल्शियम ही हड्डियों को ताकत नहीं देता है, ये घनत्व को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और जब आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं लेते हैं, तो आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती है, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।

2 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

प्रोटीन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनाने के लिए अति आवश्यक है। यह गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं, बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत जरूरी तत्वों में से एक है। इसे खाने के अनेक फायदे होते हैं।

3 आक्सीजन प्रदान करता है

लाल रक्त कोशिकाओं में एक प्रोटीन यौगिक होता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाता है। यह आपके पूरे शरीर को उस पोषक तत्वों की आपूर्ति करने में मदद करता है जिसकी उसे आवश्यकता होती है। तभी आपको कमजोरी महसूस नहीं होती है।

4 खाना डाइजेस्ट करता है

क्या आपको ये मालूम है कि लगभग आधा आहार प्रोटीन जो आप प्रतिदिन उपभोग करते हैं, एंजाइम बनाने में जाता है, जो भोजन को पचाने में सहायक होता है, और नई कोशिकाओं और शरीर के रसायनों को बनाता है।

5 त्वचा से जुड़ी समस्याएं

शरीर में प्रोटीन की कमी का सबसे पहला असर आपकी त्वचा, बाल और नाखूनों पर पड़ता है। जब आपको सही मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है तो आपको त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्या होती हैं। इसके आलावा बाल भी पतले होने लगते हैं और झड़ना लगते हैं। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो समझ जाइये की प्रोटीन की कमी हो रही है।

6 हार्मोन्स को नियंत्रित करता है

इसकी कमी होने का एक कारण एस्ट्रोजन का आपके शरीर में बढ़ना भी हो सकता है। प्रोटीन टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करने में मदद करता है और प्राकृतिक रूप से हॉर्मोन को संतुलित रखता है, तथा शरीर में अनचाहे फैट को कम करने में मदद करता है, अगर उचित आहार और व्यायाम किया जाए।

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ कौन से है?

1 दही : दही में लो फैट प्रोटीन पाया जाता है और यह कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है। यदि आपके शरीर को भरपूर कैल्शियम नहीं मिलता है तो कैल्सिट्रिओल नामक हार्मोन का बढ़ाता है। जिसकी वजह से फैट बढ़ता है, ये उसे कम करने में मदद करता है।

2 सोयाबीन : अगर आप शाकाहारी है और आप अंडे नहीं खाते है तो आप सोयाबीन का प्रयोग कर सकते है इसको आप दाल के रूप में या सोयाबीन मिल्क या सोया पनीर के रूप में ले सकते है सोयाबीन प्रोटीन का एक भोत अच्छा स्त्रोत हैं ।

3 बादाम : बादाम ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और स्किन को हेल्दी रखता है, जिसमें प्रोटीन के साथ ही एंटी- ऑक्सिडेंट, फाइबर और मोनोसैचुरेटेड फैट होता है। यह आपके दिल की रक्षा करने में भी मदद करता है। दिमाग को भी तेज करता है।

4 ओट्स : आपको सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करना चाहिए। यह प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है। साथ ही इसमें कम मात्रा में फैट होता है, यह वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन आहार है। इसे आप नाश्ते में दूध के साथ भी ले सकते हैं।

5 चीज़ : चीज़ में कई पोषक तत्व होते हैं जो आपकी हड्डियों (bones), आँखों (eyes) और इम्यून सिस्टम (immune system) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सच तो यह है कि चीज़ रात की बेहतरीन नींद के लिए बहुत अच्छा है। यह आपको गहरी नींद देने में मदद करता है। ट्राइप्टोफैन एक एसिड होता है, एक स्लाइस चीज़ में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है।

यदि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होती है, तो ये आपके पूरे शरीर का स्वास्थ्य खराब कर सकता है। इसलिए आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। आज कल तो बाजार में प्रोटीन युक्त गोलियां भी मिलती हैं। आप उनका सेवन भी कर सकते हैं। यदि प्रोटीन की कमी से आपके शरीर में कोई समस्या है तो आप इसके लिए हमारे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

Related Posts

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights