Nature Nature

रामदेवरा पैदल यात्री न्यू सुखी संघ की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, हंसराज माली बने नए अध्यक्ष, 21 अगस्त को रवाना होगी पदयात्रा

Nature

रामदेवरा पैदल यात्री न्यू सुखी संघ की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, हंसराज माली बने नए अध्यक्ष, 21 अगस्त को रवाना होगी पदयात्रा

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 15 जुलाई 2025। कस्बे के कालूबास के रामदेवरा पैदल यात्री न्यू सुखी संघ की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से हंसराज माली को संघ का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ की पारंपरिक रूणैचा रामदेवरा पदयात्रा इस वर्ष 21 अगस्त को प्रातः काल बड़े उत्साह एवं धार्मिक उमंग के साथ रवाना होगी। यात्रा की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकारिणी सदस्यों को सौंपी गई और आयोजन को भव्य रूप से सम्पन्न कराने पर सहमति बनी। बैठक में संगठन के वरिष्ठ व सक्रिय सदस्यों पवन नाई, मोहन दुसाद, भंवरलाल नाई, संजय माली, देवगिरी गुसांई, परमानन्द राजपुरोहित, मदन दर्जी, त्रिलोक सुथार, नौरतन सुथार, गौरीशंकर माली, नारायण सोनी, सांवरमल सोनी, सीताराम दर्जी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं तथा यात्रा की सफलता के लिए तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि यात्रा के दौरान सेवा शिविर, भजन संध्या एवं रामदेवजी की झांकी जैसे धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे। नए अध्यक्ष हंसराज माली ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामदेवरा यात्रा न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज को एकजुट रखने वाली परंपरा भी है, जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights