Nature Nature

डीजे संचालन की दी जावें छूट, महिया ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले में धार्मिक आयोजनों के अलावा सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर रोक लगाने से डीजे संचालकों को हो रही परेशानी के मद्देनजर श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्य मंत्री अशोक गहलोत उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर उचित गाइडलाइन बनाकर डीजे संचालन की अनुमति देने की मांग की है। विधायक महिया ने पत्र में उल्लेख किया है कि भादवा व आसोज माह में मेले-मगरियों व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों में डीजे बजाकर संचालक अपना घर-परिवार चलाते हैं। किंतु प्रशासन ने लम्बे समय से धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा मांगलिक अवसरों पर भी डीजे बजाने पर रोक लगा रखी है। जिससे डीजे धारकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विधायक महिया ने मांग की है कि डीजे धारकों हेतु मेले-मगरियों सहित अन्य कार्यक्रमों में डीजे संचालन के लिए उचित व निर्धारित गाइडलाइन जारी की जावें। ताकि समस्त डीजे संचालक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार डीजे का संचालन कर सकें और डीजे धारकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा नहीं हों।

विधायक लोक सेवा केंद्र श्रीडूंगरगढ़ में डीजे संचालकों द्वारा डीजे बजाने की अनुमति दिलवाने के श्री डूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया के नाम से ज्ञापन सौंपा गया ।
  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights