Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पालिकाध्यक्ष को श्रद्धांजलि देकर जताया रोष

Nature

समाचार गढ़, 14 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रशासन की उदासीनता के चलते पूरे शहर में चारों ओर गन्दगी फैलने से हर नागरिक परेशान व हैरान है।गलियों में पानी निकासी नहीं होने को लेकर बिग्गाबास के वार्ड 23 व 24 के लोगों ने रोष प्रकट करते हुए रविवार को पालिकाध्यक्ष की श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर डाली। इन वार्डों के नागरिकों ने कीचड़ में पालिकाध्यक्ष की फ़ोटो पर माल्यार्पण व अगरबत्तियां लगा कर दो मिनट का मौन भी रखा। वार्डवासियों के अनुसार नगरपालिका अध्यक्ष एवं पालिका प्रशासन से अनेकों बार पानी निकासी और कचरा सफाई के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।नगरपालिका द्वारा शहर के वार्डों में गत माह से सफाई एवं कचरा संग्रहण भी नहीं किया जा रहा है।नियमित सफाई के अभाव में समस्त नाले व चैंबर जाम हो चुके है।फलस्वरूप मानसून की पहली बारिश से निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया है।रविवार को गोपाल गौशाला के पास आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी,लीलाधर भार्गव,गंगाराम सिखवाल, नानूराम भार्गव,लखन भार्गव,महेंद्र कुमार,मनीष कुमार,दिनेश कुमार, गोपाल राम,श्यामसुंदर लिछु तावनियाँ,राजा जोशी,किशोर भार्गव सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Posts

राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव बीकानेर के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुए। अब तक संघ की जिम्मेदारी भाजपा नेता महावीर रांका संभाल रहे थे, लेकिन…

आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। बीकानेर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद आरटीई के टाइम फ्रेम में बदलाव किया है। प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights