Nature Nature

देश की अंतरिक्ष शक्ति पर गर्व जताते हुए बोले पीएम मोदी — “अंतरिक्ष केवल गंतव्य नहीं, यह हमारी जिज्ञासा और सामूहिक प्रगति का प्रतीक है”

Nature

समाचार गढ़, 7 मई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान की सफलताओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। पाकिस्तान पर कार्रवाई के बाद यह उनका पहला संबोधन था। उन्होंने चंद्रयान मिशनों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि “चंद्रयान-1 ने चंद्रमा पर पानी की खोज में मदद की, वहीं चंद्रयान-2 ने हमें अहम तस्वीरें भेजीं।” उन्होंने गर्व के साथ बताया कि गगनयान मिशन हमारी अंतरिक्ष संबंधी महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है और जल्द ही भारतीय अंतरिक्ष यात्री स्पेस में कदम रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का अंतरिक्ष अन्वेषण पर आयोजित वैश्विक सम्मेलन के लिए रिकॉर्ड किया गया वीडियो संदेश भी कल प्रसारित किया गया। इस संदेश में उन्होंने कहा,
“अंतरिक्ष केवल एक गंतव्य नहीं है, यह हमारी जिज्ञासा, साहस और सामूहिक प्रगति की उद्घोषणा है।”

उन्होंने भारत की अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत को याद करते हुए कहा कि “1963 में एक छोटे से रॉकेट के प्रक्षेपण से लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने तक का सफर हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता और देश की क्षमताओं का प्रमाण है।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम न केवल वैज्ञानिक उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि यह वैश्विक सहयोग, तकनीकी आत्मनिर्भरता और युवाओं को प्रेरित करने का एक जरिया भी बन गया है।

Related Posts

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights