Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़वासियों के लिए नियमित योगाभ्यास की सुविधा शुरू- अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षा ध्यान सभागार योग भवन में सर्दियों के लिए कस्बेवासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए आज सोमवार से सुबह साढ़े छः बजे से साढ़े सात बजे तक नया बैच शुरू हो गया है। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा व सहयोगी शिक्षक के रूप में योग समिति के प्रदेश सलाहकार योगाचार्य नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित अपनी नियमित सेवाएं देगें। इस योग शिविर में सर्दियों के लिए विशेष संगीतमय व ध्यानात्मक योगाभ्यास करवाया जाएगा। जो व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या ओर स्वास्थ्य में चार चांद लगा देगा। इस शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रस्त व्यक्ति भाग ले सकते हैं जैसे मोटापा, कब्ज, गैस, एसिडिटी, शुगर, सर्वाइकल, स्लिपडिस्क, माइग्रेन, अवसाद, सभी प्रकार के जोड़ दर्द, बल्ड प्रेशर, सभी प्रकार के मसल्स व नर्व सिस्टम संबंधी रोगी भाग लेकर रोगों से छुटकारा पा सकता है। शरीर के सर्वांगीण विकास हेतु योग की विभिन्न क्रियाओं का क्रमबद्ध अभ्यास करवाया जाएगा। योगाभ्यास के लिए वातानुकूलित बड़ा हॉल व योगा मैट की व्यवस्था भी रहेगी। इस पुनीत कार्य के लिए कस्बे के गणमान्य योग प्रेमी पटवारी हरिराम सारण, पटवारी चैनाराम, यस बैंक ब्रांच मैनेजर मुकेश सिरस्वा, मूलचंद पालीवाल, विनीता मारू, मंजू चौधरी, गुड़िया नैण, अंकिता जैन, बलराम बेनीवाल, श्रवण कुमार सोनी, खीयाराम सोनी, छत्तरमल बोथरा, सिंधी कॉलोनी गुरनानी इत्यादि ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने शिविर में शामिल सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights