Nature Nature

जवान बेटे की हत्या पर परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, आईजी से निष्पक्ष जांच की मांग

Nature

समाचार गढ़, 7 अक्टूबर। सोमवार को छतरगढ़ क्षेत्र के सादोलाई गांव के परिवार ने अपने बेटे रहमान खां की हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बीकानेर आईजी ओमप्रकाश से मुलाकात की और न्याय की अपील की। मृतक के पिता जानू खां ने बताया कि उनका बेटा भेड़-बकरी चराता था, जिसकी कुछ लोगों ने हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें गुमराह करके शव को दफना दिया गया और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। मृतक के परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग आईजी से मिले और निष्पक्ष जांच की मांग की। आईजी ओमप्रकाश ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना है कि हत्या को काफी समय हो गया है, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। खेरदिन मीर सत्तासर ने कहा कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं होगी तो वे मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस दौरान बरकत अली, इकबाल खां, अकरम पडिहार सत्तासर, जानूं खां सादुलाई, कालू खां, शौकत अली, समसू खां, मोहम्मद अली, अदरीश खां, गुलाम रसूल, अब्दुल सत्तार सहित महिलाएं भी न्याय की मांग करते हुए मौजूद रहीं।

Related Posts

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

समाचार-गढ़ 20 अक्टूबर, 2026। Rajasthan News: घरेलू काम दिलाने का झांसा देकर लड़कियों को मानव तस्करी के जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। झारखंड पुलिस ने नई दिल्ली…

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

समाचार-गढ़ 20 अक्टूबर, 2026। Agra News: सोशल मीडिया पर दिखने वाली कामयाबी की कहानियों ने आगरा के तीन दोस्तों को इस कदर प्रभावित किया कि उन्होंने घर छोड़कर बड़ा आदमी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर टकराव, किस पार्टी का क्या रुख? जानें पूरा मामला

Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर टकराव, किस पार्टी का क्या रुख? जानें पूरा मामला

Shocking News: स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, 400 से ज्यादा शव मिलने के मामले में दोषी

Shocking News: स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, 400 से ज्यादा शव मिलने के मामले में दोषी

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights