समाचार गढ़, 25 जुलाई 2024, श्रीडूंगरगढ़। तोलियासर गांव निवासी शैतान सिंह पुत्र भूराराम सोनी ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जिसमें बताया कि उसने अपनी पत्नी के नाम से खातेदारी खेत में काश्त कर रखी है। परिवादी द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार आज अपनी पत्नी के साथ सुबह खेत में था तो उनके खेत पड़ोसी द्वारा नाजायज रुप से खेत में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई और खेत में रखा सामान बाहर फेंक दिया गया और बदतमीजी करते हुए गालियां निकाली गई इस दौरान बीच बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी के साथ भी बदतमीजी की गई और कपड़े फाड़कर लज्जाभंग का प्रयास किया गया जाते वक्त सोने की चेन भी छीनकर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मूलचंद, मगाराम, थानाराम, सीताराम, राजू राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और मामले की जांच एएसआई हेतराम को सौंप गई है।
गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…











