Nature Nature

जिला मुख्यालय पर किसान 14 नवंबर को करेंगे विरोध-प्रदर्शन, जनसंपर्क जारी

Nature

बीकानेर जिला मुख्यालय पर किसान 14 नवंबर (शुक्रवार) को करेंगे विरोध-प्रदर्शन, जनसंपर्क जारी

समाचार गढ़, 12 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले मूंगफली की खरीद शीघ्र शुरू करवाने, समर्थन मूल्य खरीद हेतु पंजीयन करने से वंचित किसानों के लिए पुनः पोर्टल चालू करवाने, बिजली बिल की अनिवार्यता समाप्त करने, मूंगफली में सरकारी व बाजार भाव के बीच भारी अंतर को देखते हुए बीकानेर जिले में मूंगफली खरीद के लिए निर्धारित लक्ष्य को बढ़ाने, खेती में बढ़ती लागत व महंगाई को देखते हुए किसान की मूंगफली की सम्पूर्ण पैदावार खरीदने सहित किसानों की अन्य मांगों व समस्याओं को लेकर 14 नवंबर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों से वादा किया था कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी कर देंगे। लेकिन आज किसान के हालात इतने विकट है कि किसान जो फसल पैदा करता है, उसकी लागत का मूल्य भी किसान को नहीं मिल रहा है। वर्तमान में मूंगफली के भावों की मंदी इस कदर है कि वर्ष 2001 के भीतर भावों में मंदी के चलते किसानों के हालात दयनीय हो गये थे। 24 साल बाद मूंगफली की फसल में बीकानेर के किसानों के वैसे ही हालात हो गये है। इस स्थिति में किसान बिजली का बिल व लोन भी नहीं चुका पायेंगे और पेस्टीसाइड सहित खेती की मशीनरी के का मूल्य चुकाने में विकट परेशानी होगी। ऐसी परिस्थिति में किसानों के पास संघर्ष व एकता के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
महिया ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अभाकिस के जेठाराम लाखूसर ने गाढ़वाला, सत्तासर, लाखूसर सहित विभिन्न इलाकों में संपर्क किया।
बीकानेर सदर में किसान सभा के छोगाराम तर्ड़, रूपाराम, नारायण गोरछिया, नारायणराम गोदारा भोजोरां, चैनाराम शेरेरां, रूपाराम भादू, भरत कस्वां ने गांव नौरंगदेसर, रामसर, रूणिया बड़ा बासों, मूंडसर सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क की जिम्मेवारी दी गई है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान सभा के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल, सरपंच सुनील मलिक, सरपंच नंदकिशोर बिहाणी, सरपंच सुनील मेघवाल, पूर्व उपप्रधान मघाराम मेघवाल, उपसरपंच लालूराम सारण, शेखर रैगर, अशोक शर्मा, गोपाल भादू, दानाराम प्रजापत, मुखराम गोदारा, हंसराज महिया, सुखराम महिया, मुखराम नायक, मुखराम महिया, अमरचंद भांभू, देवीसिंह भाटी, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, मोहन देराजसर, कॉमरेड मोहन भादू, सत्तूनाथ सिद्ध, राजेन्द्र जाखड़, गिरधारी जाखड़ सातलेरां, भोमाराम जाखड़, सीताराम गोदारा सेरूणा, ईश्वरनाथ, अमरगिरी पूनरासर, मनोहर कड़वासरा, भैराराम गोदारा, दौलतराम मेघवाल, पूर्व सरपंच राजूराम सोनी, पवन नाई, मामराज गोदारा व मामराज आंवला समंदसर, सीताराम खिलेरी, मालाराम आडसर, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, भंवर भाणू बाना, राजूराम डेलू लिखमीसर, खींयाराम भांभू, प्रहलाद भांभू, बीरबल पूनियां, हरिराम बैरा, बुधाराम बैरा, लूणकरणसर में लालचंद भादू, रामप्रताप पटीर, रघुवीरसिंह, सतपाल प्रजापत, रामप्रताप चालिया, पूगल में घेवर मेघवाल, खाजूवाला में रमेश पूनियां, नोखा में गोपीराम, जयनारायण भादू, नरसीराम गोदारा, पूर्व सरपंच रामकिशन तर्ड़, लालासर सरपंच तोलाराम मेहरिया, मसूरी सरपंच संग्राम हुड्डा, जेठाराम गिरी को जनसंपर्क की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights