Nature Nature

गांव में त्योंहार जैसा माहौल, 22 जनवरी को होगी गौ रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। (गौरीशंकर सारस्वत की विशेष रिपोर्ट)
श्रीडूंगरगढ़ तहसील मुख्यालय के गांव सातलेरा में जाखड़ समुदाय के कुल देवता तथा गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी वार सोमवार को श्री वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। गांव में धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा जा रहा है। मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। मूर्ति स्थापना के लिए वीर बिग्गाजी मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है। पंडित जेठमल पुरोहित के सानिध्य में पंडितों द्वारा आज मंगलवार से 22 जनवरी सोमवार तक वास्तु दोष एवं गायत्री पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पंडित जेठमल पुरोहित ने बताया कि मूर्ति स्थापना 22 जनवरी सोमवार पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी को 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त की जायेगी। मंदिर में मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
गौरतलब है कि पहले इस जगह पर गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का छोटा मंदिर था।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर वीर बिग्गाजी महाराज का भव्य मंदिर बनाने के बारे में विचार विमर्श किया। वीर बिग्गाजी महाराज की कृपा से गांव के सभी लोगो के आपसी सहयोग से लाखों की धन राशि से भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर निर्माण को लेकर गांव में आज किसी त्यौहार जैसा हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

सातलेरा स्थित गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का नव निर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होगी मूर्ति स्थापना।
मूर्ति स्थापना को लेकर रंग बिरंगी दूधिया रोशनी से जगमगाता गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का भव्य मंदिर।
मूर्ति स्थापना को लेकर गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल ग्रामीण जुटे तैयारियों में।
  • Related Posts

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI ने कुछ ही वर्षों में हमारी जिंदगी के कई काम आसान कर दिए हैं। लेकिन जैसे-जैसे AI मॉडल अधिक सक्षम और स्वायत्त…

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA Amendment Bill 2026 को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। विपक्ष और कुछ धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights