Nature Nature

आवारा सांडों की लड़ाई बनी हादसे की वजह, महिला घायल

Nature

समाचार गढ़, 5 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़— कालू रोड कब्रिस्तान के पास आज बुधवार को दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल अचानक सांडों से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार एक महिला घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान खेमी देवी पत्नी कानाराम ओड, निवासी कालू बास, श्रीडूंगरगढ़ के रूप में हुई है। बाइक लेखराम ओड चला रहा था।

गौरतलब है कि आवारा सांडों की वजह से श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण इनका समाधान नहीं हो रहा। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights