Nature Nature

पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पंचायत समिति परिसर में ग्राम विकास अधिकारी के साथ हुई मारपीट की घटना पर पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए हितेश कुमार ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत गुंसाईसर बड़ा पंचायत समिति कार्यालय में नरेगा शाखा में ग्राम पंचायत से संबंधित कार्य कर रहा था। इसी दौरान नरेन्द्र पारीक पुत्र विनोद कुमार पारीक निवासी डेलवा आया जो कि ग्राम पंचायत डेलवा में ई-मित्र संचालक हैं। उसने पुछा कि मेरे द्वारा ऑन लाईन भेजे गए जनआधार को आपने वापिस कैसे भेज दिया। इस पर मेरे द्वारा उसको बताया गया कि संलग्न किए गए दस्तावजो में कमी की वजह से वापिस भेजा है। दस्तावेज पूर्ण करके भेज दो। पूर्ण कर दिया जाएगा, इतना कहते ही वह आवेश में आ गया और गाली-गलौच करते हुए कहा कि दस्तावेज को रिजेक्ट करने की तेरी हिम्मत कैसे हुई और मेरे साथ उसने मार-पीट शुरू कर दी और उसने मेरे पहनी हुई जेकेट को फाड़ दिया। इस दौरान उपस्थित साथी कर्मचारी जिसमें कमल सिंह, सीताराम जाखड़, रवीन्द्र बिश्नोई, रामनिवास गोदारा इत्यादि बीच-बचाव करके मुझे छोड़ाया। इसी दौरान मेरे हाथ में जो ग्राम पंचायत से संबंधित कागजात थे वह छिनकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से बढ़ावा देने की कोशिशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने दावा…

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI चैटबॉट आमतौर पर सवालों के जवाब देने और यूजर्स की मदद करने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन इन दिनों Google…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights