Nature Nature

आखिरकार खबर प्रकाशन के बाद टूटी विभाग की कुंभकर्णी नींद, सातलेरा गांव में खराब पड़े दो नलकूप में से एक को किया सुचारू, एक अभी भी पड़ा खराब

Nature

समाचार गढ़ 6 नवंबर 2025 बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे पर स्थित गांव सातलेरा में काफी लम्बे समय से खराब पड़े गांव के दोनों सार्वजनिक नलकूप से यहां के ग्रामीण नारकीय जीवन जी रहे थे पानी के अभाव में गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ था कई बार ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाते हुए अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की ।मिडिया में खबर प्रसारित होने के बाद आखिरकार जलदाय विभाग के जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद टूटी और बुधवार को विभागीय कर्मचारी मशीन लेकर गांव में पहुंचे ।विभाग द्वारा कई महीनों से खराब पड़े दो नलकूप में से एक नलकूप को तो शाम तक सुचारू कर दिया गया लेकिन दूसरे नलकूप की अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है।ग्रामीणों ने अफसोस जताते हुए बताया कि गांव के स्कूल के सामने स्थित नलकूप को डेढ़ साल से अधिक समय से खराब पड़े होने के बावजूद भी अभी तक विभाग द्वारा सुचारू नहीं किया जा सका है।ग्रामीण राजूराम जाखड़ सहित ग्रामीणों ने कहा कि एक नलकूप से गांव की जलापूर्ति संभव नहीं है।
हालांकि एक नलकूप सुचारू होने ग्रामीणों को आशिंक राहत जरूर मिली है।
गौरतलब है कि इस गांव में काफी लम्बे समय नलकूप बंद रहने से यहां के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे वहीं बेसहारा पशुओं की हालत बेहद खराब नजर आ रही थी यहां के ग्रामीण महंगे दामों में पानी खरीद कर कंठ गीले कर रहे थे।मिडिया में खबर प्रकाशन के बाद विभाग ने एक नलकूप को सुचारू कर ग्रामीणों को राहत दी है।ग्रामीणों ने विभाग का ध्यान आकर्षित करने के लिए स्थानीय प्रशासन सहित मीडिया का आभार जताया है।
साथ ही विभाग से डेढ़ साल से अधिक समय से खराब पड़े नलकूप को अति शीघ्र सुचारू करने की मांग की है।

Related Posts

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights