Nature Nature

आखिरकार टूटी जिम्मेदारों की नींद, पहुंची एफआरटी टीम, 21 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Nature

आखिरकार टूटी जिम्मेदारों की नींद, पहुंची एफआरटी टीम, 21 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 28 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा में शनिवार शाम 5:00 बजे गांव के आधे से ज्यादा घरों की गुल हुई विद्युत आपूर्ति 21 घंटे बाद रविवार दोपहर को सुचारू हो पाई। इस संबंध में समाचार गढ़ ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जागो अधिकारी जागो ग्रामीण हो रहे परेशान शीर्ष से प्रमुखता से खबर का प्रशासन प्रसारित करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी और मौके पर एफ आर टी टीम पहुंची। टीम द्वारा यहां गांव के मुख्य ट्रांसफार्मर के पास आ रही विद्युत संबंधित तकनीकी खराबी को दुरुस्त करते हुए आखिरकार 21 घंटे बाद गांव की विद्युत आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से गांव का सार्वजनिक कुआं एवं आटा चक्की भी बंद पड़े थे। ग्रामीणों ने भी पूरी रात घोर अंधेरे में गुजारी। विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए समाचार गढ़ की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां हाईवे के पास लगे मुख्य ट्रांसफार्मर से एक फेस से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी जो आए दिन जी का जंजाल बन गई थी।

समाचार गढ़ में खबर प्रकाशित होते ही टूटी जिम्मेदारों की नींद मौके पर पहुंची एफ आर टी टीम।
21 घंटे बाद बहाल हो सकी सातलेरा गांव की विद्युत आपूर्ति, तकनीकि खराबी को दुरुस्त करते हुए विभाग के कार्मिक।
  • Related Posts

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 700 किलो से अधिक नकली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights