Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर न्यायालय परिसर और ओसवाल पंचायत भवन में हुआ ध्वजारोहण समारोह

Nature

न्यायालय परिसर में एडीजे सरिता नोशाद के सानिध्य में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 15 अगस्त 2025 स्थानीय न्यायालय परिसर में माननीया जिला सत्र न्यायाधीश सरिता नोशाद के सानिध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने बताया कि ध्वजारोहण माननीया एडीजे सरिता नोशाद व एसीजेएम हर्ष कुमार हिसारिया ने किया। इसके बाद मिठाई का वितरण किया गया। बार के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत सहित वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद एडीजे सरिता नोशाद का अधिवक्ता बाबूलाल दर्जी ने साफा पहनाकर स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर में पुलिस जाप्ता, हेड कांस्टेबल देवाराम जांगू के नेतृत्व में सलामी दी गई।
कार्यक्रम में एसीजेएम हर्ष कुमार हिसारिया सहित पूरा कोर्ट स्टाफ मौजूद रहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कोर्ट स्टाफ में रीडर राजेंद्र प्रसाद सैनी, जितेंद्र कुमार, दिनेश मीणा, बद्री व्यास, रामावतार प्रजापत व अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार, मोहनलाल सोनी, महेंद्र सिंह मान, ललित कुमार मारू, लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, गोपाल पारीक, अबरार, सुखदेव व्यास, बृजलाल बरोटिया सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण करते गणमान्य जन

ओसवाल पंचायत भवन में ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा माहौल
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओसवाल पंचायत भवन, श्रीडूंगरगढ़ में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद भादाणी एवं मंत्री कान्ती पुगलिया ने ध्वज फहराया।
कार्यक्रम में संथा कार्यकारिणी के सदस्य व समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अशोक बैद, महेंद्र मालू, तोलाराम पुगलिया, कमल बोथरा, नरेंद्र डागा, हनुमान दुगड़, विजयराज सेठिया, हेमराज भादाणी, एल. पी. भादानी, कन्हैयालाल बोथरा, सुरेंद्र दुगड़, धनराज पुगलिया, पंकज मालू, प्रदीप मालू, अंकित पुगलिया, राकेश झाबक, चंद्रप्रकाश झाबक, बंसीलाल झाबक, सुरेंद्र हीरावत सहित अन्य समाजजन व भवन सहयोगी स्टाफ शामिल हुए।
समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को दोहराया।

ओसवाल पंचायत में ध्वजारोहण करते गणमान्य जन्

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights