Nature Nature

भारती निकेतन कृषि स्कूल में प्रायोगिक ज्ञान की उड़ान – प्रयोगशाला का शुभारंभ

Nature

भारती निकेतन कृषि स्कूल में प्रायोगिक ज्ञान की उड़ान – प्रयोगशाला का शुभारंभ

समाचार गढ़, 5 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित न रह जाए, विद्यार्थी प्रयोगों से भी सीखें – इसी सोच को साकार करते हुए शुक्रवार को भारती निकेतन कृषि विद्यालय में बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी कृषि प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया।

संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया और जानकारी दी कि अब छात्र दूध, मृदा और पानी के नमूनों की वैज्ञानिक जांच कर सकेंगे। वे दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, चॉक पाउडर जैसी मिलावट को पहचानना सीखेंगे। इसके अलावा फलों के पेड़ों पर ग्राफ्टिंग, बडिंग और कलम लगाना जैसी कृषि तकनीकें भी विद्यार्थी खुद प्रयोग के ज़रिये समझेंगे।

स्वामी ने बताया कि यहां 11वीं-12वीं के छात्रों को कृषि फाउंडेशन के साथ JET, ICAR-CUET और BHU जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की गहन तैयारी भी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में यहां से कई छात्रों का चयन JET में हो चुका है और वे अब सरकारी कृषि कॉलेजों में अध्ययनरत हैं। छात्राओं को 30,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति भी उपलब्ध है।

स्वामी ने कहा कि भारती निकेतन को पूरे बीकानेर संभाग का अग्रणी कृषि संस्थान बनाने का सपना जल्द ही साकार होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में भारती निकेतन स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और डिफेंस एकेडमी के स्टाफ ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरुआत की और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

अब यहां सिर्फ पढ़ाई नहीं, खेती के विज्ञान का भी होगा गहराई से अभ्यास।

  • Related Posts

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। US-इजरायल ने ईरान हमले के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी भेजी है। सैन्य हमलों के मद्देनजर संभावित हिंसा के प्रति राज्यों को आगाह…

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। मार्च की दस्तक के साथ ही प्रदेश में सर्दी की विदाई लगभग तय हो गई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights