Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में खाद्य सुरक्षा टीम का निरीक्षण, 375 किलो तेल सीज, साफ-सफाई के निर्देश, पढ़े पूरी व पुख्ता खबर

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में खाद्य सुरक्षा टीम का निरीक्षण, 375 किलो तेल सीज, साफ-सफाई के निर्देश, पढ़े पूरी व पुख्ता खबर
समाचार गढ़, 16 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली से पहले मिठाई और खाद्य सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में 6 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चल रहे इस statewide अभियान के तहत मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में निरीक्षण की बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील में बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी, बीपीएम राकेश थलोड, नायब तहसीलदार सुरजीत धायल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानु प्रताप सिंह की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मैसर्स पुरसुमल, छप्पन भोग, मारुति ट्रेडिंग कंपनी और मोदी डेयरी से कुल छह खाद्य नमूने लिए गए। इस दौरान मारुति ट्रेडिंग कंपनी से 375 किलो रिफाइंड मूंगफली तेल (गुलाब ब्रांड) सीज किया गया। वहीं, अन्य दुकानों से मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर साफ-सफाई व स्वच्छ उत्पादन के निर्देश दिए गए। सभी नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है, जहाँ जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्यांेहार के मौके पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विभाग की यह सख्त पहल आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02%) की…

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड समारोह के दौरान हुए संदिग्ध आतंकी हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights