Nature Nature

वर्षों से गांव में नया विद्यालय खुलवाने का प्रयास कर रहे थे ग्रामीण, अब हाथों-हाथ दिलवाई स्वीकृति

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ का एक ऐसा गांव जहां वर्षो से ग्रामीण सरकारी बालिका विद्यालय खुलवाने की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी ये मांग अब वर्षो बाद पूरी होने जा रही है। ग्रामीणों ने जब श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया से कुंतासर गांव में नवीन राजकीय विद्यालय खुलवाने की मांग की तो विधायक महिया ने मंगलवार को ही शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा और हाथों-हाथ नवीन राजकीय विद्यालय खुलवाने की स्वीकृति विभाग से दिलवा दी। जिस पर कुंतासर गांव के ग्रामीण खुशी जाहिर कर रहे हैं कि क्षेत्रीय विधायक ने सही मायने में जनप्रतिनिधि होने की मिसाल कायम की है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नए राजकीय विद्यालय की स्वीकृति सरकार से दिलवा दी। ग्रामीण पिछले 8-9 वर्षों से गांव में नवीन विद्यालय खुलवाने की मांग को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व सरकार के साथ पत्राचार कर रहे थे किंतु उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि कुंतासर गांव के ग्रामीणों की मांग के मुताबिक नवीन राजकीय बालिका विद्यालय खुलवाने की स्वीकृति राज्य सरकार से दिलवाई गई है। विधायक ने बताया कि यह विद्यालय सत्र 2022-23 से संचालित होगा। विधायक महिया ने बताया कि श्री स्वामी वेदप्रकाश ब्रह्मचारी बालिका विद्यालय समिति कुन्तासर द्वारा गांव में राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय खुलवाने के उद्देश्य से संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाकर भवन का निर्माण करवाया गया था। किंतु कई वर्षों तक मांग करने के बावजूद भी सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इस पर मंगलवार को शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला से मुलाकात करके विद्यालय संचालन के लिए संस्था द्वारा निर्मित भवन की उपलब्धता के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद शिक्षा मंत्री कल्ला के आदेशों पर शिक्षा विभाग ने तुरंत प्रभाव से गांव में नवीन राजकीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति जारी कर दी है। विधायक महिया ने बताया कि कुंतासर में स्वीकृत नवीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय आठवीं में क्रमोन्नत होते ही बालिका विद्यालय के तौर पर संचालित होने लगेगा।

  • Related Posts

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज समाचार गढ़। भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर…

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    समाचार गढ़। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। शुरुआती सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights