Nature Nature

संभागीय आयुक्त पहुंचे कलेक्ट्रेट, जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दर्ज शिकायतों के रजिस्टर का किया अवलोकन, प्राप्त शिकायतों और निस्तारण के बारे में ली जानकारी

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 22 मार्च। संभागीय आयुक्त नीरज के.पवन ने मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया।
संभागीय आयुक्त ने इस दौरान कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का मुआयना किया तथा इन शाखाओं की कार्यों की प्रगति को जाना। उन्होंने विभिन्न शाखा प्रभारियों से चर्चा की और इनमें दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने कलेक्ट्रेट में संचालित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दर्ज शिकायतों के रजिस्टर का अवलोकन किया और मौजूद कर्मचारी से प्राप्त शिकायतों और इनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष पूर्ण मुस्तैदी से कार्य करे तथा प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्यवाही हो। जिस विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज होती है, उस विभाग को तुरन्त सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के हेरिटेज लुक को बनाए रखें तथा यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
संभागीय आयुक्त ने जिला रसद अधिकारी कार्यालय में खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया और जिले को आवंटित खाद्यान्न के उठाव व वितरण के संबंध में भी जानकारी ली। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रकरणों के बारे में फीड बैक लिया।
संभागीय आयुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों को पार्किंग परिसर में खड़े करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) अरूण प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights