Nature Nature

पूर्व विधायक किशनाराम नाई का निधन, श्रीडूंगरगढ़ में छाया शोक

Nature

समाचार गढ़ 8 अप्रेल 2025 श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ नेता और क्षेत्र के तीन बार विधायक रह चुके किशनाराम नाई का सोमवार रात्रि  लगभग 11:15 बजे निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के दौरान उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पाया। प्रदेशभर से अनेक नेता उनसे मुलाकात करने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे थे और आमजन भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं कर रहे थे।

वयोवृद्ध अवस्था और बिगड़ती सेहत के चलते अंततः उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में गहरा दुःख व्याप्त है। उनके प्रति श्रद्धा रखने वाले लोग उनके निवास पर पहुंचने लगे हैं।

नाई की पार्थिव देह मंगलवार प्रातः अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि हेतु रखी जाएगी, जिसके बाद दोपहर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्र की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले नाई के जाने से राजनीतिक और सामाजिक जगत को बड़ी क्षति पहुंची है।

Related Posts

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights