Nature Nature

33 केवी जीएसएस का शिलान्यास व लोकार्पण, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होगी सुचारू

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 2 फरवरी 2025। विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोजास में 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास और ग्राम दुसारना में 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया। इस पहल से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई।

इस अवसर पर विधायक सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार पिछले एक वर्ष से विकास कार्यों को गति दे रही है। बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। भोजास में जीएसएस निर्माण की मांग वर्षों पुरानी थी, जिसे पूरा करने का वादा उन्होंने चुनावी मंच से किया था और आज इसे साकार किया गया। वहीं, दुसारना में जीएसएस के लोकार्पण से क्षेत्र के ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की अधिकांश जनता कृषि पर निर्भर है, इसलिए किसानों को सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में भोजास व दुसारणा के ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। भोजास में सरपंच व ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद देते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ा तोहफा बताया।

इस मौके पर गोरधन सिंह, लालसिंह राजपुरोहित, गोपालसिंह, मालसिंह, चालमसिंह राजपुरोहित, सरपंच शेरसिंह, भंवरलाल तरड़, मालाराम सेरडिया, किसनाराम शेरडिया, शादीराम जाट सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, तोलाराम तावणिया, जगदीश पारीक, मोहननाथ सिद्ध, अगरसिंह कोटासर, महेश राजोतिया, रामसिंह जागीरदार, मूलचंद इन्दोरिया, देवनाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, गोविंद सारस्वत, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता विष्णु मेथी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन भवानी प्रकाश ने किया और विधायक सारस्वत व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights