Nature Nature

संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य द्वार का शिलान्यास समारोह सम्पन्न, स्वर्गीय हीरा देवी की स्मृति में बाना परिवार करवा रहा है निर्माण

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 18 जून 2025। शिक्षा को समर्पित सामाजिक सरोकारों की एक नई मिसाल आज श्रीडूंगरगढ़ में देखने को मिली, जब संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास के मुख्य द्वार गेट का शिलान्यास समारोह बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। यह द्वार निर्माण स्वर्गीय श्रीमती हीरा देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय चौखाराम बाना की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र तोलाराम बाना, मास्टर प्रभूराम बाना, रामलाल बाना एवं एडवोकेट जगदीश बाना के सौजन्य से किया जा रहा है।

शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा तथा पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की गरिमा इन सभी महानुभावों की उपस्थिति से और अधिक बढ़ गई।

इस अवसर पर बोलते हुए एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने बाना परिवार का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि यह छात्रावास शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि समाज में जब ऐसे सहयोगी परिवार आगे आते हैं, तो सामाजिक विकास की रफ्तार स्वतः तेज हो जाती है।

समारोह में बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख नागरिक, महिलाएं व छात्राएं भी उपस्थित रहीं। प्रमुख उपस्थिति में रामचंद्र गोदारा, हेतराम जाखड़, भीखराज जाखड़, ओमप्रकाश बाना, भूराराम प्रजापत ठेकेदार, रामचंद्र गीला, दुर्गाराम महिया, मुन्नीराम बाना, गणेश प्रजापत ठेकेदार, भंवरलाल बाना, ओमप्रकाश लाम्बा, हनुमान महिया, परमेश्वरलाल, भागीरथ खिलेरी, मोहनलाल सारण, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, सुशील सेरड़िया सहित समाज की महिलाओं और छात्राओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के समापन पर छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी आगंतुकों व दानदाता परिवार का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे सहयोग के लिए समाज से निरंतर अपेक्षा जताई।

  • Related Posts

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights