Nature Nature

अस्पताल भवन का हुआ शिलान्यास, विधायक ने किया संबोधित

Nature

अस्पताल भवन का हुआ शिलान्यास, विधायक ने किया संबोधित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गांव मोमासर मे शुक्रवार को स्थानीय सरकारी अस्पताल परिसर मे 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन, नीँव भरने की रस्म पूर्ण विधि विधान से विद्वान पंडितों के द्वारा सम्पन हुआ। शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक ताराचंद् सारस्वत ने किया।
सारस्वत ने उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए बताया कि अब डबल इंजन की सरकार गावों के विकास पर अधिक ध्यान देकर विकास कार्य कराएगी।
अस्पताल निर्माण के बारे मे बताया कि सरकार ने 4 करोड़ 40 लाख की राशि स्वीकृत की है जिसमे आधुनिक साज सज्जा युक्त उपकरण व निर्माण कार्य करवाया जायेगा जो नवम्बर माह मे पूर्ण हो जायेगा। बाद मे रोगियों को बाहर नही जाना पड़ेगा।
सारस्वत ने कृषि कुओं का जल स्तर नीचे जाने पर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि शीघ्र ही तहसील को 750 करोड़ का बजट से नहरी पानी लाकर 96 गांवों मे लाया जायेगा, यह सौगात शीघ्र मिलने वाली है।
इससे पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जारी मोबाइल वेटेरिनरी वाहन का भी मोमासर मे गाड़ी रवाना कर उद्घाटन किया। इससे हजारो पशु पालकों को लाभ मिलेगा। एस एच 6 ko एन एच 11 के सड़क मार्ग को चौडा करने के प्रस्ताव भेजनी की भी जानकारी दी।
इससे पूर्व सरपंच सरिता संचेती, उप सरपंच जुगराज, सामाजिक कार्य कर्ता विधाधर शर्मा सहित ग्रामीणों ने माल्यार्पन, शाल साफा पहनाकर आगन्तुकों का स्वागत किया। शर्मा ने विधायक सारस्वत व चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग से आये डिप्टी सी एम एच ओ डा. योगेंद्र तनेजा को अस्पताल मे रिक्त पदों को भरने व विशेषज्ञ डॉक्टर लगाने की मांग की।
चिकित्सा विभाग के एक्स ई इन जे पी अरोड़ा ने भवन निर्माण के बारे मे विस्तार से बताया वहीं सरपंच सरिता संचेती ने विधायक का आभार प्रकट हुए इस कार्य मे सहयोग के लिए साधुवाद दिया।

  • Related Posts

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार जयपुर की छात्रा राशिका सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते…

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। तहसील के गांव लिखमादेसर में चल रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों पर सख्ती: टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच, सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    नेशनल हाईवे पर  ओवरलोड वाहनों पर सख्ती:  टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच,  सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights