Nature Nature

अयोध्या में माहेश्वरी समाज की ओर से शौर्य भवन का शिलान्यास

Nature

समाचार गढ़, 8 दिसंबर 2023। आज पवित्र अयोध्या धाम में माहेश्वरी समाज की ओर से विशाल शौर्य भवन का शिलान्यास संत रामभद्राचार्यजी, गोविंद गिरीजी तथा रामजन्म भूमि के मुख्य ट्रस्टी चंपतरायजी के हाथों हुआ।
उल्लेखनीय है कि माहेश्वरी महासभा की महत्वाकांक्षी योजना के रूप में 200 करोड़ की लागत से अयोध्या में शौर्य भवन के नाम से विशाल माहेश्वरी सेवा सदन के निर्माण की नींव आज भूमि पूजन के साथ रखी गई है। इस अवसर पर समाज ने अपने सभी दानदाताओं को यहां आमंत्रित किया। 3 लाख 40 हजार वर्ग फीट में निर्मित होनेवाले इस भवन में 300 कमरे होंगे तथा दो ऑडिटोरियम ( 800 एवं 400 दर्शकों के बैठने की क्षमता के) एवं एक बैंक्वेट हाॅल ( 1000 लोगों की क्षमता का) होंगे।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के श्री हरिमोहनजी बांगड़ तथा राज्यश्री बिड़ला उपस्थित रहीं। श्रीडूंगरगढ़ के लिए गौरव की बात यह है कि श्री चुन्नीलालजी सोमानी परिवार ने इस श्रेष्ठ कार्य में तीन करोड़ रुपए की धन राशि प्रदान की है। सोमानी परिवार के लक्ष्मी नारायण सोमानी तथा उनके अनुज रतनलाल जी सोमानी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। प्रशंसा की बात है कि श्रीडूंगरगढ़ की बेटी भगवती देवी बल्देवा ने भी तीन करोड़ रुपए का योगदान दिया है। इस भवन का निर्माण तीन वर्षों में पूर्ण हो जाने का अनुमान है।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights