Nature Nature

राजस्थान की चार ट्रेनें रद्द, 12 ट्रेनों के बदले रूट

Nature

समाचार गढ़, 2 मई। पंजाब में जारी किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। 16 ट्रेन कुछ दिन के लिए रद्द की गई हैं। इनमें राजस्थान की चार ट्रेन हैं। वहीं, राजस्थान से संचालित होने वाली 12 ट्रेन के रूट भी बदले गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- किसान आंदोलन की वजह से श्रीगंगानगर से ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन आज 8वें दिन भी रद्द की गई है। रेलवे प्रबंधन के अनुसार, आंदोलन के कारण रेलवे की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ट्रेन कैंसिल की जा रही हैं। आंदोलन जितना लंबा चलेगा, यात्रियों की परेशानी उतनी ही बढ़ने की संभावना है।

गाड़ी नंबर 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 2 से 4 मई तक

गाड़ी नंबर 04745, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 2 से 4 मई तक

गाड़ी नंबर 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा 2 से 7 मई तक

गाड़ी नंबर 14816, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेलसेवा 2 से 7 मई तक

इन ट्रेन के रूट में बदलाव

गाड़ी नंबर 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला 2 से 7 मई तक बठिंडा तक संचालित।
14525, अम्बाला-श्रीगंगानगर ट्रेन 2 से 7 मई तक अम्बाला की बजाय बठिंडा से संचालित।
14661, बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा 2 से 4 मई तक सिर्फ दिल्ली तक संचालित।
14662, जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा 2 से 4 मई तक दिल्ली से संचालित।
14735, श्रीगंगानगर-अंबाला ट्रेन 2 से 7 मई तक बठिंडा तक संचालित।
14736, अंबाला-श्रीगंगानगर ट्रेन 3 से 8 मई तक बठिंडा से संचालित।
14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस 2 से 7 मई तक बठिंडा से संचालित।
14888, बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 2 से 6 मई तक बठिंडा तक संचालित।
12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 1 मई को जम्मूतवी से रवाना होकर दिल्ली तक ही संचालित हुई। अब यह ट्रेन दिल्ली-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 2 मई को अजमेर के स्थान पर दिल्ली से संचालित। यह ट्रेन अजमेर-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
12413, अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 से 4 मई तक परिवर्तित मार्ग वाया जाखल-धुरी-लुधियाना होकर संचालित।
12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 2 से 4 मई तक परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-धुरी-जाखल होकर संचालित।
रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन होगी शुरू
कैप्टन शशि किरण ने बताया- खाटू श्याम जी आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 4 और 5 मई को संचालित की जाएगी। रेवाडी-रींगस स्पेशल ट्रेन (09637) रेवाड़ी से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर दोपहर 14:40 बजे रींगस पहुंचेगी।

रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन (09638) रींगस से दोपहर 3.00 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर, जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी। वहीं, रेलवे ने यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए 30 जून तक अजमेर-उज्जैन स्पेशल ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया है।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights