Nature Nature

निःशुल्क बाल योग समर कैंप का चौथा दिन, 82 बच्चों ने किया अभ्यास

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 16 जून 2025 महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वाधान में बच्चों हेतु निःशुल्क बाल योग समर कैंप का चौथा दिन बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में उत्साहपूर्ण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु ओम प्रकाश कालवा व मंत्री सुशील सेरडिया ने मां भारती के दीप प्रज्वलन कर किया।

संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने कहा कि बच्चे राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की मुख्य कड़ी हैं, इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि उनके अच्छे चरित्र निर्माण हेतु जनसहभागिता रहे। साथ ही उन्होंने बच्चों को मोबाईल व जंकफूड से दूर रहने की सलाह दी।

शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक व ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा व उनकी टीम ने बच्चों को सहज तरीके से योग की क्रियाओं का अभ्यास करवाकर चरित्र निर्माण के टिप्स दिए।

शिविर संयोजक ललित बाहेती ने बताया कि चौथे दिन 82 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए संजय करवा, राकेश कुमार सोनी व ओम प्रकाश सारस्वत भी मौजूद रहे।

Related Posts

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights