Nature Nature

गणगौर की निकली शाही सवारी,
भरा मगरिया, घर घर बने ढोकले,
ढोकलो का प्रसाद चढ़ाया, महिलाओं ने नृत्य कर रिझाया गणगौर को

Nature

समाचार-गढ, श्रीडूंगरगढ़। सोलह दिन की गणगौर पूजन के बाद आज गणगौर की श्रीडूंगरगढ़ सहित ग्रामीण अंचल प्रत्येक गांव में शाही सवारी निकली। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर गणगौर की पूजा की तथा अखंड सौभाग्य के साथ साथ खुशहाली की कामना की तो वहीं कुंवारी कन्याओं ने सुयोग्य वर की कामना की। आज कई घरों में गौर के अजुने का आयोजन हुआ। श्रीडूंगरगढ़ सहित गांवों में परंपरागत रूप से गण गौर की शाही सवारी निकली। महिलाओं सहित कन्याओं ने गण गौर के आगे भजन नृत्य कर रिझाया। धर्मनगरी श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गणगौर के जुलूस शाम 4 बजे हनुमान क्लब से शुरू हुआ। गणगौर की शाही सवारी के साथ कस्बे के युवक बाइक लेकर सम्मिलित हुए। गणगौर मेला समिति के व्यवस्थापक राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि कस्बे में गणगौर के कार्यक्रम में उत्साह का माहौल था। उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यधिक धूमधाम और उल्लास के साथ आज शाम 4:00 बजे हनुमान क्लब प्रांगण से गणगौर की सवारी 21 गणगौर तथा 21 ईशरजी के साथ निकाली गई। समिति के हिसाब किताब निरीक्षक श्रीगोपाल राठी ने बताया कि गणगौर ईशर जी की सवारी में जुलूस को भव्यता के साथ निकाला गया जिसमें रथ, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजों के साथ कस्बे के धार्मिक श्रद्धालु सम्मिलित हुए। विजयराज सेवग ने बताया कि जुलूस में गणगौर पूजन करने वाली बहनें सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। समिति के मंत्री श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए मैन बाजार से कालू बास के नेहरू पार्क में पहुंचा। यहां गणगौर व ईशरजी को प्रसाद-जल आदि अर्पित किया किया गया। शनिवार को गणगौर व ईशर के फेरे करवाये जाएंगे, इनमे सबसे ज्यादा सजी धजी गणगौर को चयन कमेटी द्वारा चयनित होने पर पुरस्कृत किया जाएगा।

वहीं सातलेरा, बिग्गा, में भी गणगौर ईसर की शाही सवारी निकाली गई। सातलेरा में पंडित सत्यनारायण तावनिया ने गण गौर ईसर के विवाह की रस्म का निर्वाह करवाया ।महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नृत्य किया ।महिलाओं ने ढोकले का प्रसाद चढ़ाया।आज घर घर में बाजरे के आटे का ढोकला बनाकर घी शक्कर मिलाकर प्रसाद तैयार किया गया।अजूने वाले हर घर में गणगौर की सवारी पहुंची।

श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में भरा गणगौर का मगरिया तथा निकली शाही सवारी ।मगरिया देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ ।
सातलेरा गांव में पंडित सत्यनारायण तावनिया ने गणगौर ईसर के विवाह की रस्म पूरी करवाई ।फोटो सुशील कुमार सारस्वत सातलेरा
श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में निकली गणगौर की शाही सवारी महिलाओं ने गाए मंगल गीत । फोटो कानाराम सुथार
ढोकले का गणगौर को लगाया भोग मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान ।फोटो सुशील कुमार
श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में भरा गणगौर का मगरिया ।फोटो बनवारी लाल शर्मा
  • Related Posts

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसे में 15 लोगों…

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Cyber Crime: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान से एक राहत भरी खबर सामने आई है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, ठगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights