Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की जीव दया गौशाला में बनेगा ‘गौमाता-नन्दी गृह’, जतनलाल पारख द्वारा होगा निर्माण, भूमि पूजन सम्पन्न

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 25 जुलाई। कस्बे की जीव दया गौशाला समिति में गौसेवा को समर्पित एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। भामाशाह जतनलाल पारख (जीव-का जतन कल्याण ट्रस्ट) के सौजन्य से गौमाता-नन्दी गृह का निर्माण करवाया जाएगा। इसका भूमि पूजन आज पंडित देवकिशन छंगाणी के सान्निध्य में विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्य समाजसेवी एवं गौभक्त तुलसीराम चौरड़िया ने अपनी धर्मपत्नी प्रेम देवी चौरड़िया के साथ किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने बताया कि नन्दी गृह की लंबाई 100 फुट और चौड़ाई 10 फुट होगी, जिसमें लगभग 60 गौवंश विश्राम कर सकेंगे। निर्माण की अनुमानित लागत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

समिति मंत्री शिवरतन सोमाणी ने इस पुण्य कार्य के लिए दानदाता जतनलाल पारख का आभार जताया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, संतोष सोनी, शिवभगवान मालपानी, रामावतार मूंधड़ा, भंवरलाल दुगड़, बच्छराज बाफना, हुलासमल मालू, चंदादेवी मालू, कुमुद गिया, ऋतु देवी गिया, विनोद कुमार राठी, परमेश्वर प्रजापत, नरेश गिरी सहित अनेक गौभक्तों की उपस्थिति रही। समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया ने कहा, “गौसेवा सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने सभी भामाशाहों से समय-समय पर गौशाला में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights