Nature Nature

झालावाड़ हादसे से व्यथित हरीराम बाना ने की मुआवजे और दोषियों पर कार्यवाही की मांग, श्रीडूंगरगढ़ के जर्जर स्कूल भवनों को लेकर उठाई आवाज

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 25 जुलाई। झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में एक सरकारी विद्यालय की छत ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में कई विद्यार्थियों की मृत्यु और अनेक के घायल होने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरीराम बाना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर पीड़ित परिवारों को तात्कालिक मुआवजा, एक परिजन को सरकारी नौकरी देने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

बाना ने पत्र में स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते कई मासूम बच्चों की जान गई है और कई परिवार असमय दुख का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब केवल संवेदना नहीं, बल्कि ठोस कार्यवाही और जवाबदेही तय करनी होगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

इसके साथ ही बाना ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने पत्र में लिखा कि क्षेत्र के कई विद्यालयों के भवन, शौचालय व जल हौद जर्जर स्थिति में हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ऐसे जर्जर भवनों, कक्षाओं व अन्य ढांचों को चिन्हित कर तत्काल ध्वस्त करवाया जाए व उनके स्थान पर नवीन भवनों का निर्माण कराया जाए।

हरीराम बाना ने सरकार से यह भी आग्रह किया कि इस मामले को प्राथमिकता में लेकर ठोस निर्णय लिए जाएं ताकि ना केवल झालावाड़ बल्कि समूचे राजस्थान में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights