Nature Nature

योगा दिवस मनाया। योग हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है : तहसीलदार राजवीर कड़वासरा

Nature

समाचार-गढ़, 21 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की नानूदेवी स्कूल में नवें विश्व योग दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सक पवन गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया हर साल की भांति नवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में सरदारशहर रोड़ स्थित श्रीमती नानू देवी लक्ष्मीनारायण चांडक आदर्श विद्या मंदिर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने किया। योग दिवस प्रोटोकॉल के योग प्रदर्शन में नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, राकेश पडिहार, दिनेश राजगुरु, गुड़िया नैण, योगिता कालवा, योगानंद कालवा व अर्यांशी स्वामी ने किया। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने कहा योग हर व्यक्ति के लिए बहुत ही उपयोगी, संस्था अध्यक्ष आशाराम पारीक योग कार्यक्रम में शामिल सभी योग साधकों का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने योग हमारी सनातन संस्कृति और नियमित योग करने का आह्वान किया। सीबीआईओ ओम प्रकाश प्रजापत ने कहा योग से पाएं बेहतर आरोग्य। कार्यक्रम में सभी योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनके साथ जयपुर पब्लिक स्कूल के कुंभाराम घिंटाला व योग माता कंचन लता भनोट को साल भर के योग कार्यशालाओं में विशेष योगदान पर ब्रांच मैनेजर नरेंद्र सिंह राजपुरोहित इंडसइड बैंक की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

क्षेत्र में बढ़ रहा योग का क्रेज, श्रीडूंगरगढ़ की बेटी सीखा रही योग

समाचार-गढ़, 21 जून 2023। योग दिवस पर आज जगह जगह योग दिवस मनाया गया। पिछले काफी समय से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में योग के प्रति क्षेत्रवासियों का रुझान काफी बढ़ा है। यही वजह है कि अब लोग योग सीखना चाहते है और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीना चाहते है। श्रीडूंगरगढ़ की बेटी ज्योति राजपुरोहित इन दिनों योग के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली सिखाने का प्रयास कर रही है। ज्योति ने बताया कि उसने हाल ही में योग में M.A. किया है और वह अब कालुबास स्थित उत्सव फिटनेस सेंटर में युवाओं को योग की ट्रेनिंग दे रही है। आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ज्योति ने योग सीखने आये युवाओं को योग के बारे में विस्तार से बताया और योग के माध्यम से किस प्रकार स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है और रोग मुक्त रहा जा सकता है इसके बारे में बताया। इस अवसर पर योगा ट्रेनर ज्योति ने कई प्रकार के योगा करवाये ओर युवाओं को इसका निरंतर अभ्यास करने के लिए कहा। उत्सव फिटनेस के ऑनर श्री भगवान पारीक ने बताया कि उत्सव फिटनेस में पिछले कई वर्षों से जिम के माध्यम से युवा अपनी फिटनेस बना रहे हैं अब क्षेत्र में योग का रुझान भी बढ़ा है जिसके बाद यहां योग की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। अब यहां एक ही जगह दोनों प्रकार की सुविधाएं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोगों को मिल रही है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights