Nature Nature

दुबई से आई फ्लाइट के टॉयलेट में छिपा मिला 4.26 करोड़ का सोना, तस्करों की नई चाल से चौंके अधिकारी

Nature

समाचार गढ़ 13 जून 2026 अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक बड़े प्रयास का पर्दाफाश किया है। दुबई से आई इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में लगे स्पीकर बॉक्स से करीब 4.26 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया है। बरामदगी के बाद भी किसी ने सोने पर दावा नहीं किया, जिसके चलते कस्टम विभाग ने इसे जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 12 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने दुबई से अहमदाबाद पहुंची इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-1478 की विशेष जांच की। विमान के अगले हिस्से में स्थित टॉयलेट की तलाशी के दौरान स्पीकर बॉक्स के भीतर काले प्लास्टिक टेप में लिपटे दो संदिग्ध पैकेट मिले।

पैकेट खोलने पर अधिकारियों को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के 24 बिस्किट बरामद हुए। इनका कुल वजन 2,799.3 ग्राम बताया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार बरामद सोने की अनुमानित कीमत 4,26,89,325 रुपये आंकी गई है।

कस्टम विभाग के अनुसार इतनी बड़ी बरामदगी के बावजूद किसी भी यात्री या अन्य व्यक्ति ने सोने पर दावा नहीं किया। ऐसे में कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत इसे लावारिस संपत्ति मानते हुए जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि सोना विमान के टॉयलेट तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। जांच के तहत एयरपोर्ट और विमान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों को आशंका है कि इस मामले के पीछे कोई संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी कस्टम विभाग ने एक यात्री को 60 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के हुक के साथ पकड़ा था। लगातार सामने आ रहे मामलों ने हवाई मार्ग से होने वाली सोने की तस्करी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights