Nature Nature

अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची पुलिस, सहयोगी की तलाश में कार्रवाई; भर्ती घोटाले में मदन मित्रा के घर ईडी का छापा

Nature

समाचार गढ़ 13 जून 2026 कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। शनिवार सुबह शालबानी थाने की पुलिस टीम कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर पहुंची। पुलिस के साथ केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद रहे। हालांकि कुछ देर बाद टीम वहां से रवाना हो गई।

सूत्रों के अनुसार पुलिस अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक सुमित रॉय की तलाश में उनके आवास पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने परिसर के भीतर तलाशी भी ली। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचीं, लेकिन कुछ समय बाद वहां से चली गईं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में कथित जाली हस्ताक्षर मामले की जांच सीआईडी कर रही है। इसी मामले में गुरुवार को सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाए। सीआईडी ने अभिषेक को 14 जून को दोबारा पेश होने के निर्देश दिए हैं।

समन जारी होने के बाद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि उनकी पेशी से जुड़ी जानकारी मीडिया में लीक की जा रही है और इस मुद्दे को लेकर वे हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के दक्षिणेश्वर स्थित आवास पर भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भर्ती घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन घटनाओं के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है।

 

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights