Nature Nature

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत मोती भवन में संगोष्ठी आयोजित, जल बचाने का लिया संकल्प

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 27 मई 2026। राज्य सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून तक आयोजित होने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को देवस्थान विभाग बीकानेर द्वारा मोती भवन में प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, सुमन छाजेड़, किशन चौधरी, पर्वतारोही सुषमा बिस्सा, ज्योति स्वामी, रोशन बाफना, अधिवक्ता राजेश लदरेचा, नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित यज्ञप्रसाद शर्मा व गायत्री प्रसाद शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार से की गई। कार्यक्रम में विधायक द्वारा जल संरक्षण हेतु घर पर पानी का टांका बनवाकर वर्षा जल संरक्षण का सुझाव दिया, साथ ही सामान्य दिनचर्या में पानी के अपव्यय को रोकने एवं जल स्रोत के संरक्षण की बात की।

सुमन छाजेड़ द्वारा भी सामान्य दैनिक जन जीवन में पानी के अपव्यय को रोकने पर जोर दिया गया। किशन चौधरी ने वर्षा जल को संरक्षित करने एवं पानी के अपव्यय को रोकने पर अपने विचार प्रकट किए गए।
पर्वतारोही सुषमा बिस्सा ने गंगा नदी के बढ़ते प्रदूषण एवं पिघलते ग्लेशियर पर चिंता व्यक्त की गई। ज्योति स्वामी, चन्द्रकला सोनी व उनके साथियों द्वारा जल संरक्षण पर कविता प्रस्तुत की गई। अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के समापन पर विधायक द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलवायी गई।

कार्यक्रम संचालन निरीक्षक सोनिया रंगा ने किया एवं कार्यक्रम से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग के किशोर शर्मा, महेश शर्मा, राजेश दाधीच, गोपाल आचार्य, रितेश श्रीमाली, राहुल कसेरा, अभिषेक श्रीमाली, राजेन्द्र राजपुरोहित, पुरुषोत्तम, मोहन, सोनू शर्मा, अनुसुईया व संदीप द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ किया है।…

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights