Nature Nature

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का बीकानेर दौरा: सड़क सुरक्षा कार्यशाला, दीक्षांत समारोह और किसानों संग संवाद

Nature

समाचार गढ़ बीकानेर, 22 फरवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे सोमवार प्रातः 10.15 बजे राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज के हैलीपेड पहुंचेंगे और यहां से प्रातः 10.20 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री बागडे प्रातः 10.30 बजे यहां विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा आयोजित होने वाली सड़क सुरक्षा कार्यशाला में शिरकत करेंगे। यहां से प्रातः 11.35 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे से यहां होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी निभाएंगे। श्री बागडे यहां से दोपहर 2.15 बजे पेमासर ग्राम पंचायत के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.35 बजे पेमासर पहुंचेंगे। राज्यपाल यहां स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा किसानों से संवाद करेंगे। राज्यपाल श्री बागडे पेमासर से दोपहर 3.05 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3.45 बजे नाल हवाईअड्डा पहुंचेंगे तथा यहां से दोपहर 3.50 बजे औरंगाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने विभिन्न अधिकारियों को तैयारियों से जुड़े निर्देश दिए हैं।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights