Nature Nature

विश्व हिंदू परिषद कार्यालय का भव्य उद्घाटन, संत मोहनराम के सान्निध्य में हुआ पूजन और सामूहिक आरती

Nature

समाचार गढ़, 18 मार्च। सोमवार शाम विश्व हिंदू परिषद के नए कार्यालय का उद्घाटन संत मोहनराम के कर कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी द्वारा संत का स्वागत कर की गई, जिसके पश्चात प्रखंड अध्यक्ष ने पारंपरिक साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

पंडित पवन उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और भारत माता की पूजा संपन्न करवाई, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक आरती में भाग लिया। संत मोहनराम ने अपने ओजस्वी वचनों से कार्यक्रम को भव्य रूप देने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष ने सनातनी समाज से एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की, वहीं संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने चारों बास में चार टीमों और प्रत्येक वार्ड में एक टीम के गठन का सुझाव दिया। संचालन कर रहे संतोष बोहरा ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

समिति अध्यक्ष महेश माली ने चारों बासों की एक टोली का गठन किया, जिसमें कालू बास, मोमासर बास, बिग्गा बास और आड़सर बास के उत्साही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस टोली में रजत आसोपा, श्याम तिवाड़ी, नारायण जोशी, विनोद तोलम्बिया, अनिल वाल्मीकि, नंदू नाई, कन्हैयालाल स्वामी, मनोज डागा, नंदकिशोर सोनी, ईसरचंद चौरड़िया, रूपेश सुथार और रामवतार सुथार को जिम्मेदारी दी।

इस अवसर पर प्रखंड मंत्री, नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष, गोरक्षा प्रमुख, प्रशासन प्रमुख, सत्संग प्रमुख सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रचार मंत्री समेत अन्य सक्रिय सदस्य जैसे रामसिंह, जयकिशन, संजय, रणजीत, लोकेश, विक्रम, विनय, कुंभाराम, भवानी और नारायण ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातनी जन समुदाय की उपस्थिति ने आयोजन को गौरवपूर्ण बना दिया।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights